IQNA

शारजाह के इस्लामी मामलों के विभाग द्वारा कुरान की 180,000 प्रतियों का वितरण

14:38 - April 03, 2024
समाचार आईडी: 3480906
(IQNA) शारजाह अमीरात के इस्लामी मामलों के विभाग ने पवित्र कुरान की 180,000 खंडों की छपाई और वितरण की घोषणा की है।

इकना ने अल-वतन के अनुसार बताया कि,शारजाह इस्लामी मामलों के विभाग ने पवित्र कुरान की 180,000 प्रतियों के वितरण की घोषणा की, जिसकी छपाई की निगरानी इस विभाग ने किया।
इस विभाग ने घोषणा किया कि इन कुरानों की छपाई और वितरण शेख खालिद बिन सुल्तान बिन मुहम्मद अल-कासिमी की आत्मा की खुशी के लिए किया गया था और इसे मस्जिदों, लोगों, सरकारी संगठनों और संस्थानों और संरक्षण केंद्रों के बीच वितरित किया गया था।
शारजाह के इस्लामी मामलों के विभाग के प्रमुख अब्दुल्ला खलीफा यारूफ अल सुबोसी ने इस विभाग और इस महान कार्य के लिए सुप्रीम काउंसिल के सदस्य और शारजाह के शासक शेख डॉ. सुल्तान बिन मुहम्मद अल कासिमी के महान ध्यान और समर्थन की सराहना किया। और उन्होंने पवित्र कुरान की छपाई और प्रकाशन के साथ-साथ कुरान विज्ञान के विकास के लिए नई प्रौद्योगिकियों के उपयोग पर ध्यान और समर्पण की प्रशंसा किया।
उन्होंने बताया कि वितरित कुरान उस्मान ताहा द्वारा लिखे गए थे और आसिम के हफ़्स द्वारा सुनाए गए थे। और इससे संबंधित मामलों को इस सामान्य विभाग की कुरान लेखा परीक्षा समिति की देखरेख में किया गया है, जिसमें पाठ और कुरान विज्ञान में विशेषज्ञता वाले विद्वानों का एक विशिष्ट समूह शामिल है।
कुरान की वितरित प्रतियों की विशिष्ट विशेषता कागज की उच्च गुणवत्ता, उसके विभिन्न रंग और आकार हैं, जो समाज के सभी वर्गों को ध्यान में रखते हैं। इसमें पवित्र कुरान के शब्दों के अर्थ भी शामिल हैं।
4208223

captcha